Friday, April 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: आज का दिन कुछ राशियों के लिए रहने वाला है...

दैनिक राशिफल: आज का दिन कुछ राशियों के लिए रहने वाला है बहुत ही शुभ

ग्रहों की चाल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने की संभावना है। आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की संभावना है। 

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन भी परेशान हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।


सिंह राशि- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। मित्रों से भेंट होगी।

तुला : मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाओं को फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए।

वृश्चिक: आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।


धनु: ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।


मकर: आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम मेें आप जा सकते हैं।


कुंभ: आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।


मीन: जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।

Horoscope lifestyle

Most Popular