Friday, June 20, 2025
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: जानें आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के...

दैनिक राशिफल: जानें आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज का दिन कई राशियों के लिए रहने वाला है खास, देखें कौन-कौन है भाग्‍यशाली।

मेष राशि
आज के दिन मेष राशि के लोगों को कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय को करने का विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी।

कर्क राशि
व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। माता से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पुराने मित्रों से पुनःसंपर्क हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पैतृक कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

तुला राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
 आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता मिलेगी। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
 जॉब में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि
जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने कार्यों को व्यवस्थित तथा उचित समन्वय बनाकर निपटाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे. आर्थिक निवेश संबंधी मामलों पर भी समय व्यतीत होगा. सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सहयोग आपको सम्मानित रखेगा.
घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें. विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव तथा उचित अवसर सुलभ होंगे. अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलने से सुकून रहेगा.
ध्यान रखें कि लापरवाही और लेटलतीफी के कारण कई महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं. पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं कुछ अशांति-सी महसूस होगी. भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें. आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी.

Most Popular