Saturday, April 20, 2024
Homeशिमलाबढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करेंगे जन जागरण...

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करेंगे जन जागरण अभियान का नेतृत्व

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में पहले चरण में प्रदेश की 5 विधानसभा क्षेत्रों में 14  नव.से 18 नव.तक जन जागरण अभियान का नेतृत्व करेगे।इस दौरान प्रभात फेरियों सहित नुक्कड़ सभाओ का आयोजन भी किया जाएगा।राठौर 14 नव.को पौंटा साहिब,15 को कसौली,16 को कुटलेहर,17 को शाहपुर व 18 को झंडूता में जन जागरण पद यात्रा का नेतृत्व करेंगे।इस  दौरान इन स्थानों में सुबह प्रभातफेरी के साथ पद यात्रा का आयोजन होगा।इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर 14 नव.को किन्नौर,15 को लाहुल स्पीति,16 को शिमला,17 को चंबा,21 को सिरमौर,22 को ऊना,23 को बिलासपुर,24 को कांगड़ा,25 को सोलन,26 को कुल्लू,27 को मंडी व 28 नव. को हमीरपुर में यह जग जागरण अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान पद यात्रा में सासंद,विधायक पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सभी अग्रणी सगंठनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Most Popular