Saturday, April 20, 2024
HomeCongressकांग्रेस ने सदैव ही जन कल्याण के कार्यो को प्रमुखता दी है-...

कांग्रेस ने सदैव ही जन कल्याण के कार्यो को प्रमुखता दी है- प्रतिभा

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के बुद्धिजीवी  विचार विभाग से लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उसे आगे बढ़ाने में कांग्रेस के बुद्धिजीवी वर्ग का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस बुद्धिजीवी  विचार विभाग  की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने बैठक में पदधाधिकारियों ने कांग्रेस की मजबूती के लिये अपने विचारों से उन्हें अवगत करवाया। प्रतिभा सिंह ने  कहा कि कि वह  उनके विचारों से  प्रभावित है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही जन कल्याण के कार्यो को प्रमुखता दी है।उन्होंने कहा कि समय समय पर बुद्धिजीवी वर्ग के सुझाब और मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहें इसके लिए आवश्यक है कि ऐसी बैठके समय समय पर हो।उन्होंने कहा कि  वह चाहेगी की भविष्य में भी पार्टी की मजबूती के लिये उनके विचार उन्हें समय स मिलते रहे।बुद्धिजीवी विचार  के प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकोष्ठ में आईटी प्रोफेशनल, बकील, डॉक्टर, इंजीनियर प्रोफेसर है जो समय समय पर अपने अपने ढंग से लोगों की सेवा करते है।उन्होंने कहा कि चूंकि वह कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े है ऐसे में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में वह अपने अपने स्तर पर कार्य करते है।बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के कानून के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ कैलाश  ठाकुर, प्रोफेसर   सावित्री वर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अतुल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य संदीप कुमार के अतिरिक्त सभी जिलों के बुद्धिजीवी विचार विमर्श के चेयरपर्सन पीताम्बर जसवाल,लतीफ मुहामद, पुनीत शर्मा,जयकृष्ण ठाकुर,डॉ सतीश कुमार,विक्रम सिंह,रोहित कुमार शर्मा,कैप्टन जगदीश चंद,हंसराज शर्मा,अरुण मेहता,मुनीलाल, डॉ राजकुमार ठाकुर,परषोतम शर्मा, रवींद्र कुमार लखनपाल,रणवीर चौहान,राम मोहन नेगी,विनोद कुमार परमार,सुरेश कुमार अवस्थी, यशपाल सिंह धोलटा उपस्थित थे।

Most Popular