Saturday, May 3, 2025
Homeकुल्लूकांग्रेस सरकार का यू-टर्न , कब मिलेगी महिलाओं को 1500 रु. की...

कांग्रेस सरकार का यू-टर्न , कब मिलेगी महिलाओं को 1500 रु. की पहली किश्त: आदित्य

कुल्लू के जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम

कहा 60 वर्ष से अधिक आयु की सामाजिक सुरक्षा पेंशन भाजपा की देन है 

रेणुका गौतम, कुल्लू : “बीते दिनों चुनावी बेला थी, जिसमें सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में हिमाचल की प्रत्येक महिला को हर माह 1500 रुपए देने की बात कही गई थी।और इसके लिए कांग्रेसियों द्वारा एक असंवैधानिक फॉर्म भी भरवाया जा रहा था, अब कांग्रेस सरकार ने अचानक यू टर्न लेते हुए यह कहा है कि कांग्रेस पार्टी 60 वर्षे से अधिक आयु वालों को 1500 रुपए दे रही है। यह बात हिमाचल के मुख्यमंत्री ने एबीपी न्यूज़ में बोली।”  यह कथन भाजपा के जिला प्रवक्ता आदित्य गौतम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा।           

उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है या फिर उन्हें धरातल पर इस चीज की जानकारी ही नहीं है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग जिन्होंने पंजीकरण किया हुआ है वह तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ भाजपा सरकार के समय से ही ले रहे हैं। तो भला कांग्रेस पार्टी ने जो अपने घोषणा पत्र में हिमाचल की महिलाओं को 1500 रुपए देने का जो वादा किया था उसे लेकर कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करे । और यह बताएं कि सिर्फ हिमाचल की महिलाओं के वोट पाने के लिए यह ओछी राजनीति की गई थी।

            भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने उन सभी महिलाओं से आह्वान किया है जिन्होंने 1500 रुपए वाले फॉर्म भरे हैं कि वह कांग्रेस के कार्यालय जाएं और पार्टी से पूछें की 1500 रुपए की पहली किश्त उनके अकाउंट में कब आ रही है।

कुल्लू के जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम

Most Popular