Tuesday, September 17, 2024
Homeराजनीतिकांग्रेस को अपने सवालों का जवाब खुद ही मिल जाता है :...

कांग्रेस को अपने सवालों का जवाब खुद ही मिल जाता है : सुरेश कश्यप


कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, हमेशा झूठ बोलकर अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करती है
शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हिमाचल प्रदेश ईज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 7वें पायदान पर पहुंच गया है यह हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में यह रैंकिंग सार्वजनिक की। हिमाचल प्रदेश ने 9 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है यह केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है , सरकार द्वारा बड़े सुधार किए गए है जिसमें धारा 118 के मामलों का ऑनलाइन आवेदन, श्रम कानूनों में सुधार करना, एकल खिड़की प्रणाली को मजबूत करना और सीएम हेल्पलाइन 1100 जैसी अनेकों बड़े फैसले शामिल है। यह सरकार सच में जनता और परिस्थिति के प्रति उत्तरदायी सरकार है।
उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, हमेशा झूठ बोलकर अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करती है ,पर सच सामने आ ही जाता है और हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार की हमेशा जीत होती है।
कांग्रेस को अपने सवालों का जवाब खुद ही मिल जाता है जब जनता और भारत सरकार हिमाचल की जयराम सरकार के अच्छे कार्यों पर स्वयं मुहर लगाती है।
कांग्रेस के नेताओं को जयराम सरकार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि हिमाचल में जयराम सरकार समाज के हर वर्ग के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है ।

Most Popular