Friday, March 29, 2024
Homeकुल्लूमनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत

मनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत

मनाली पहुंचने पर जनता से रूबरू होते प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

रेणुका गौतम, मनाली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज मनाली पहुंचने पर जिला के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सासे हेलीपैड से मनाली सर्किट हाउस तक भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। सासे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक महिला कांग्रेस विद्या नेगी और अन्य नेताओं व जिले के अधिकारियों ने स्वागत किया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शिमला से मुख्यमंत्री के साथ मनाली पहुंचे।

साथ ही मुख्यमंत्री ने नव वर्ष-2023 की पहली संध्या में मनाली के मॉल रोड पर सैर भी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की तथा उन्हें नए साल में खुशहाली व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

मनाली में पर्यटकों से रूबरू होते मुख्यमंत्री

Most Popular