Friday, March 29, 2024
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री बयानबाजी नहीं करते, फील्ड में उतर जनता की उम्मीदों को आगे...

मुख्यमंत्री बयानबाजी नहीं करते, फील्ड में उतर जनता की उम्मीदों को आगे बढ़ाते हैं – विनोद ठाकुर

महामारी में भी नहीं रुकने दिया हिमाचल का विकास रथ

शिमला – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद जयराम सरकार ने प्रदेश में विकास रथ नहीं रुकने दिया। नाकारा विपक्ष के लगातार आधारहीन आरोप भी सरकार की विकासोन्मुखी सोच पर प्रहार करने में नाकाम साबित हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना के डर से एसी कमरे में बैठ कर बयानबाजी नहीं करते बल्कि फील्ड में उतर कर प्रदेश की जनता की उम्मीदों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उनका लक्ष्य हमेशा से हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में बनाए रखना रहा है, जिसमें वह कामयाब रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश में महामारी के कारण लोगों की जान बचाने की चुनौती थी तो दूसरी ओर आम आदमी के रोजगार की चिंता। जयराम सरकार ने इसके बावजूद हालात के अनुरूप कड़े फैसले लिए। परिणामस्वरूप धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश की 12 परियोजनाओं के लिए केंद्र से 194.58 करोड़ की निधि लाने में भी कामयाब हुए हैं। यह सरकार की दूरदर्शिता और विकास के प्रति लग्न का ही परिणाम है। कांग्रेसियों की तरह महामारी की आड़ में अपनी जिम्मेदारियों से भागने का काम भाजपाई नहीं करते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कि गति को कमजोर नहीं पड़ने दिया गया और न ही आगे इसमें कोई रुकावट आने दी जाएगी। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकास और सेवा भाव के साथ सरकार में आई है। जयराम सरकार सिर्फ काम के प्रति समर्पित है और हमेशा रहेगी। इसी भाव ने लोगों में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाया है।

Most Popular