Sunday, February 15, 2026
Homeकुल्लूमणिकर्ण में 19 वर्षीय युवक से पकड़ी चरस की बड़ी खेप

मणिकर्ण में 19 वर्षीय युवक से पकड़ी चरस की बड़ी खेप

कुल्लू : जिला कुल्‍लू की पुलिस टीम ने नाके के दौरान 19 वर्षीय युवक से काफी मात्रा में चरस बरामद की है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस टीम ने मणिकर्ण के जयनाला के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उससे 3 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई।

युवक की पहचान 19 वर्षीय राजेश निवासी छलाल डाकघर कसोल के रुप में हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों पुलिस ने नेपाली मूल की महिलाओं से करीब दस किलो चरस बरामद की थी।

Most Popular