Friday, April 19, 2024
Homeचंबामृतक के घर सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों की गिरी कार,दो की...

मृतक के घर सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों की गिरी कार,दो की गई जान

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह सवेरे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क हादसे में एक गाड़ी के खाई में गिर जाने के कारण दो महिलाओं की जान चली गई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। 

बताया गया कि यह हादसा आज मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ। हादसा उस समय हुआ जब मृतक के घर परिजनों को सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सरोल नाला में हुआ।

वहीं, इस हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर चुवाड़ी और बकलोह चौकी से पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि करते हुए एसएमओ डॉ विपिन ने की है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

Most Popular