Sunday, April 2, 2023
Homeमंडीभाजपा उपचुनावों को लेगी अलर्ट के तौर पर ..मंथन के बाद लिए...

भाजपा उपचुनावों को लेगी अलर्ट के तौर पर ..मंथन के बाद लिए जाएंगे कड़े फैसले : मुख्यमंत्री

प्रेस वार्ता में बोले मुख्यमंत्री ..मंडी का होने के नाते हार की सारी जिम्मेदारी स्वीकारी

हर बार नही चलेगा कांग्रेस का श्रधांजलि कार्ड


मंडी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कि मंडी के होने के नाते हार की जिम्मेवारी स्वीकारते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए हर बार श्रद्धांजलि का कार्ड नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों की हार पर मंथन के बाद संगठन और सरकार स्तर पर भाजपा कड़े फैसले ले सकती है। उन्होंने जीते सभी विधायकों और सांसद को बधाई भी दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस परिणाम को एक अलर्ट की तरह स्वीकार कर आने वाले समय में अधिक जोश से काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनावों की हार पर मंथन बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिमला में 24 से 26 तक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। उसके बाद ही कुछ निर्णय संगठन और सरकार के स्तर पर लिए जाएंगे। ये निर्णय सख्त भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांगे, मगर हर बार श्रद्धांजलि का कार्ड नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी उपचुनाव में जीत-हार का अब तक का सबसे कम एक प्रतिशत का अंतर रहा है। ज्यादा दुख इस बात का है कि मंजिल तक पहुंचकर हार हो गई। विकास के जो काम बड़े स्तर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में किए गए थे, उस पर ज्यादा फोकस नहीं हो पाया। सीएम ने कहा कि सराज में अपेक्षा से कम वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री ने यह भाी कहा कि यह परिणाम किसी भी सूरत में विधानसभा चुनाव 2022 को प्रभावित नहीं करेगा।अभी हमारे पास समय है और निश्चित तौर पर 2022 में हम सरकार बनाने के उस आंकड़े को फिर से पार करेंगे।

Most Popular