Thursday, April 25, 2024
Homeबिलासपुरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीनदयाल अंतोदय समिति के बड़सर में चलाए जा...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीनदयाल अंतोदय समिति के बड़सर में चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की

बिलासपुर: दीनदयाल अंतोदय समिति बड़सर के पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। दीनदयाल अंत्योदय समिति बड़सर के संरक्षक और कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश शर्मा ( बबली ) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। दीनदयाल अंत्योदय समिति बड़सर के अध्यक्ष रवि पटियाल ने अंतोदय समिति द्वारा चलाए जा रहे अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की विस्तृत जानकारी रखी । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की युवा शक्ति को इस तरह की रचनात्मक कार्य में लगना चाहिए। दीनदयाल अंतोदय समिति बड़सर के अध्यक्ष रवि पटियाल ने विगत वर्ष में किए गए कोरोना पीड़ित मरीजों के सहायता कार्यों की भी चर्चा की। दीनदयाल अंतोदय समिति के अध्यक्ष रवि पटियाल ने कहा कि आने वाले समय में समिति मुफ्त चिकित्सा शिविर और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ बैठक में समिति के अध्यक्ष रवि पटियाल सह संयोजक संजय भारद्वाज सह संयोजक राजेश पंडित कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा सचिव मनमोहन सह सचिव बिट्टू के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Most Popular