Saturday, April 20, 2024
Homeकांगड़ाबिक्रम ठाकुर ने किया 152 लाख से नारी खड्ड पर बनने वाले...

बिक्रम ठाकुर ने किया 152 लाख से नारी खड्ड पर बनने वाले पुल का भूमिपूजन…जामला सौर ऊर्जा परियोजना के साथ किया बनूड़ी खड्ड पर बने पुल का उद्घाटन

कलोहा में जनता से संवाद स्थापित कर सुनी जनसमस्याएं

देहरा : उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 152 लाख की लागत से नारी खड्ड पर बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी के नारी खड्ड पर पुल का निर्माण हो जिससे क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आज इस पुल के भूमिपूजन के साथ इसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें पूरी आशा है कि विभाग इसे समय पर पूर्ण भी कर लेगा। उन्होंने कहा कि बरनाली से अप्पर नारी वाया लोअर नारी सड़क पर बनने वाला यह पुल औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 95 लाख की लागत से बनने वाली नारी सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत ही लगभग 20 करोड़ रूपये के विकास कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हो रहे हैं। जिनमें लगभग 3 करोड़ की लागत से कलोहा, परागपुर, ढलियारा, डाडासीबा और संसारपुर टैरस सड़क, 179 लाख की लागत से संसारपुर टैरस से रिड़ि कुठेड़ा सड़क और एक करोड़ से अधिक की लागत से जण्डौर से कोटला सड़क का स्तरोन्नयन किया गया है। साथ ही लगभग 16 करोड़ के विकास कार्य औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत प्रगति पर हैं।
500 किलोवाट की जामला सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने गांव चमेटी में 500 किलोवॉट क्षमता वाले जामला सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना प्रतिवर्ष दस लाख युनिट का उत्पादन करेगी। इसके साथ ही इससे स्थानीय युवाओं को घर के समीप ही बड़ी मात्रा में रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह काँगड़ा ज़िला का सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मानव जाति को अब ऊर्जा के वैकल्पित स्रोतों की ओर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। निर्मल जामला द्वारा स्थापित यह परियोजना इसी पहल का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी परियोजनाओं पर कार्य करने वाले लोगों को सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवान के लिए संकल्पबद्ध है।
46 लाख की लागत से बनूड़ी खड्ड पर बने पुल का किया उद्घाटनजसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 लाख की लागत से बनूड़ी खड्ड पर बने पुल का उद्घाटन उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को किया। उन्होंने बताया कि बनूड़ी खड्ड पर निर्मित इस पुल का कार्य हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा पूर्ण किया गया है। साथ ही मनरेगा के तहत 4 लाख की लागत से पुल को जोड़ती सड़क का निर्माण भी किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आज हर विभाग द्वारा कोई न कोई विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज यहां ऐसा कोई क्षेत्र या विभाग नहीं है जिसके द्वारा विकास कार्यों को गति न दी जा रही हो। उन्होंने कहा कि विभाग इसी प्रकार कार्य करते रहें और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार से संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कलोहा में जनता से संवाद स्थापित कर सुनी जनसमस्याएं
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कलोहा में उद्योग मंत्री ने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को आ रही समस्याओं को विस्तार से सुनते हुए उनके निवारण का मार्ग प्रशस्त किया। उद्योग मंत्री ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकत्म समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीएचसी रक्कड़ में अनशन पर बैठे देशबंधु से की भेंट
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ सीएचसी रक्कड़ में स्वास्थ सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठे देशबंधु से भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देशबंधु से फ़ोन पर बात कर उन्हें इस पर जल्द ही कार्य करने का आश्वासन दिया और अनशन तोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय को लेकर गम्भीर है तथा जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ सम्बंधित माँगो पर कार्य करेगी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धुमल ने भी देशबंधु से बात की और उन्हें मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अनशन तोड़ने का अनुरोध किया। उद्योग मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि रक्कड़ में अस्पताल से सम्बंधित सभी माँगो पर वह पहले से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस हेतु कार्य आगे बढ़ा है और जल्द ही इसे पूर्ण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आश्वासन के उपरांत इस पर कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेगा, इसलिए अब देशबंधु जी को अनशन समाप्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर देशबंधु के साथ बैठे ग्राम वासियों और स्थानीय लोगों ने भी उनसे अब अनशन तोड़ने का अनुरोध किया।

Most Popular