Saturday, July 27, 2024
Homeसिरमौररूठ कर मायके गई पत्नी नहीं लौटी घर तो पति ने ससुराल...

रूठ कर मायके गई पत्नी नहीं लौटी घर तो पति ने ससुराल में निगला जहर – हालत गंभीर

प्रतीकात्मक चित्र

नाहन : बुधवार दोपहर को पांवटा साहिब उपमंडल में एक व्यक्ति द्वारा जहर निगलने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने के लिए पति जब ससुराल पहुंचा। तो उन दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने अपने जीवन लीला समाप्त करने के लिए चूहे मारने की दवा निगल ली।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जावेद खान पुत्र लतीफ निवासी ज्वालापुर पंावटा साहिब बुधवार को अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल राजपुरा पहुंचा। तो वहां पर उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जब पत्नी घर वापस आने के लिए नहीं मानी, तो उसने गुस्से में आकर ससुराल में ही चूहे मारने की दवा खा ली। जिस पर जावेद की हालत बहुत खराब हो गई और उसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे उपचार दिया। पुलिस ने सिंघपुरा पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी है। पांवटा पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राजपुरा में जहर निकालने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रहै।

Most Popular