Friday, April 19, 2024
Homeचुनावशिमला में आप को एक और झटका, कई‌ नेता‌‌ कांग्रेस में हुए...

शिमला में आप को एक और झटका, कई‌ नेता‌‌ कांग्रेस में हुए शामिल

शिमला: . शिमला शहर में चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। आप से जुड़े नेता शिमला शहर की महिला प्रधान ममता चंदेल, नाभा वार्ड की प्रधान वीना रघुवंशी, छोटा शिमला वार्ड के युवा प्रधान साहिल ठाकुर, इंजन घर वार्ड से सह संयोजक योगेश कुमार व इसी वार्ड की प्रधान पल्लवी शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। आप से जुड़े ये‌ सभी नेता शिमला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए इन आप नेताओं का स्वागत करते हुए इनसे पार्टी की मजबूती व विधानसभा चुनावों में हरीश जनारथा के जीत सुनिश्चित करने के लिये एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बाद में इन नेताओं ने शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी भेंट की और उन्हें इन चुनावों में जीत के लिए शुभकामनाएं दी। 

विक्रमादित्य सिंह ने इन युवा नेताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।

Most Popular