पावन मौके पर मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे
रेणुका गौतम, कुल्लू : आजकल देश भर में त्योहारों की धूम है। आज जहां पूरे देश में गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया, वहीं बात अगर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की करें तो यहां के आराध्य भगवान श्री रघुनाथ जी के मंदिर में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। क्योंकि यहां पर गोवर्धन पूजा वाले पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा मौके पर अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। इस पावन मौके पर मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन किए।
जिला मुख्यालय कुल्लू के बिल्कुल साथ लगते रघुनाथपुर मंदिर में आज सुबह से ही भक्ति और आस्था का नज़ारा देखने को मिला। दरअसल हर वर्ष ही गोवर्धन पूजा दिवस पर यहां अन्नकूट उत्सव जोरों शोरों से मनाया जाता है। भगवान रघुनाथ जी के छड़ीबदार महेश्वर सिंह ने बताया कि दरासल इस दिन इस मौसम के नए अनाज जैसे चावल, दाल और मोटे अनाज ईश्वर को समर्पित करने का विधान है। ताकि वर्ष भर क्षेत्र में खुशहाली का आशीर्वाद भगवान से मिले। साथ ही यहां गोवर्धन पूजन भी किया जाता है।
गौरतलब है कि ज़िला कुल्लू में भगवान रघुनाथ जी का बहुत विशेष स्थान है। और साल भर में बसंत पंचमी, दशहरा उत्सव और गोवर्धन पूजा सहित 5 बड़े पावन मौकों पर भगवान रघुनाथ जी को विशेष पूजा हेतु मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया जाता है। यही वजह है कि इन पावन मौकों पर श्रद्धालु बड़ी तादाद में यहां आतें हैं।