Thursday, April 25, 2024
Homeकांगड़ाफरिश्तों के भी चेहरे होते हैं:- इंडियन हैल्पिंग हैंड्स

फरिश्तों के भी चेहरे होते हैं:- इंडियन हैल्पिंग हैंड्स

कांगड़ा : जी हां फरिश्तों के भी चेहरे होते हैं, ऐसा ही एक चेहरा है डॉक्टर राम सूद का, जो गांव कंदवारी, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा से हैं।
हाल ही में ऊना की संस्था इंडियन हेल्पिंग हैंड्स द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया जालंधर के रहने वाले 4 महीने के बच्चे सूर्यांश का चर्चित वीडियो,
जिसके दिल में दो छेद हैं और इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, आर्थिक रूप से बदहाल परिवार को सूर्यांश के इलाज के लिए ढाई लाख रुपए चाहिए जो परिवार की आर्थिक स्थिति से बाहर है, जब यह बात पालमपुर के डॉक्टर राम सूद को पता चली तो उन्होंने तुरंत ही UYMI संस्था के संचालक डॉक्टर निशांत मेहता के जरिए जरूरतमंद परिवार से संपर्क किया और अपनी जीवन पूंजी में से 1 लाख की सेवा सीधे सूर्यांश के लिए दे दी और यही नहीं राम सूद अपने जीवन काल में लंबे समय तक कंदवारी कुष्ठ रोग अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, तथा रिटायरमेंट के बाद भी कई संस्थाओं के साथ मिलकर लगातार अपने जीवन की पूंजी सिर्फ और सिर्फ जरूरतमंद लोगों के जीवन को सक्षम बनाने में लगा रहे हैं। डॉक्टर राम सूद जी ने अपने जीवन काल में इकट्ठा की गई पूंजी से पालमपुर प्रशासन को एंबुलेंस तक की सेवाएं प्रदान की हैं। इंडियन हेल्पिंग हैंड्स
के संचालक प्रिंस ठाकुर ने सभी सेवादारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सूर्यांश की मदद के लिए कई सेवादार देश विदेश से सेवाएं दे रहे हैं और जल्द ही सूर्यांश का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा । निश्चित ही जब समाज में ऐसे महापुरुषों के दर्शन होते हैं तो हम और आप कह सकते हैं कि फरिश्तों के भी चेहरे होते हैं।

Most Popular