Thursday, March 13, 2025
Homeशिमलाहिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश बने अमजद ए सईद

हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश बने अमजद ए सईद

शिमला: बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश तौर पर शपथ ली। गुरुवार को राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई और उसके बाद हाई कोर्ट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। सईद हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

21 जनवरी 1961 को जन्म सईद ने 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। वे बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकार वकील भी रहे हैं। उनसे पहले हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफ़ीक 62 वर्ष की उम्र में रिटायर हुए थे। इसके बाद सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया था।

Most Popular