Tuesday, April 16, 2024
Homeकांगड़ाशिमला के बाद कांगड़ा में भी फाड़े गाँधी हेल्पलाइन के होर्डिंग्स, कांग्रेस...

शिमला के बाद कांगड़ा में भी फाड़े गाँधी हेल्पलाइन के होर्डिंग्स, कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने

कांगड़ा : शिमला में प्रदेश कांग्रेस की शुरू हुई गुटबाजी जिला कांगड़ा में भी पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के समर्थकों ने रविवार रात कांगड़ा बाईपास में लगे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के होर्डिंग्‍स को फाड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों का कांगड़ा में भी सक्रिय होने से स्पष्ट है कि कांग्रेस के एक गुट को दूसरे गुट की बढ़ती सक्रियता ना पसंद है और ऐसे में कांग्रेस की पोस्टर फाड़ लड़ाई अब आगे और बढ़ने की संभावना बन रही है। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मंत्री जीएस बाली को कोरोना रिलीफ कमेटी का प्रदेश प्रभारी बनाया है और पिछले दिनों ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कांगड़ा में कांग्रेस ने तीन एंबुलेंस सहित अन्य योजनाओं की शुरुआत की थी। इसी कड़ी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जीएस बाली की अगुवाई में कई पोस्टर लगाए गए थे।

Most Popular