Friday, March 29, 2024
Homeकुल्लूप्रशासन द्वारा राणाबाग हादसे के शिकार लोगों को फौरी राहत जारी

प्रशासन द्वारा राणाबाग हादसे के शिकार लोगों को फौरी राहत जारी

रेणुका गौतम
कुल्लू: जिला के आनी उपमंडल के राणाबाग में वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रशासन द्वारा फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मृतकों के परिवारों को कुल 20 हजार और घायलों को कुल 13 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है।

हादसे पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना में दो लोगों की मौत जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसडीएम का कहना है कि हादसे की शिकार हुई गाड़ी में करशैइगाड क्षेत्र के 5 लोग सवार थे, जो आनी से देउरी की ओर जा रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से राणाबाग के नजदीक गाड़ी खाई में गिर गई। उनका कहना है कि हादसे में गोविंद नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति जोरावर सिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं रणजीत सिंह और राजू ठाकुर आनी अस्पताल में भर्ती हैं।और घायल तेजा सिंह को जोनल अस्पताल रामपुर के लिए रेफर किया गया है।

Most Popular