Monday, June 30, 2025
Homeशिमलादुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप..दो की मौत एक घायल

दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप..दो की मौत एक घायल

शिमला: शिमला जिला के चौपाल में फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।हादसा चौपाल के तहत बामटा झिकनीपुल मार्ग पर हुआ है जिसमे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।जानकारी के अनुसार एक पिकअप (HP 63-3453) सुबह चौपाल के ममूवी से झिकनीपुल (नेरवा)की ओर आ रही थी। 9:30 बजे के करीब यह पिकअप बमटा -झिकनीपुल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गाड़ी में तीन लोगों सवार थे, जिनमे दो नेपाली मूल और एक स्थानीय व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव ममूवी डाकघर बमटा तहसील चौपाल शामिल था। हादसे में तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। इन तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया जा रहा था कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति की रास्ते में ही मृत्यु हो गई। इसके बाद मनोज कुमार ने सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचने के कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Most Popular