Sunday, July 13, 2025
Homeहिमाचलठीयोग के मनलोग व झड़ून पंचायत में अग्निपीड़ित परिवारों से मिले कुलदीप...

ठीयोग के मनलोग व झड़ून पंचायत में अग्निपीड़ित परिवारों से मिले कुलदीप राठौर..किया अफसोस व्यक्त

शिमला ; कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र में कुमारसैन के कलिंड पंचायत के मनलोग व झड़ून पंचायत में अग्निपीड़ित परिवारों से मिल कर अफसोस प्रकट किया।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
राठौर ने पीड़ितों के नुकसान पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें सलाह दी कि भविष्य में सब लोगों को अपने अपने घरों का बीमा करवाना चाहिए जिससे प्राकृतिक आपदा के समय पूरी आर्थिक सहायता मिल जाए।उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना बहुत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अधिकतर पुराने व पुश्तेनी लकड़ी के घर है जिनका सरंक्षण किया जाना चाहिए।इसलिए इन घरों की सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की बहुत आवश्यकता है।
राठौर ने इन पीड़ित परिवारों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बिस्तर ,खाने की सामग्री के साथ राहत राशि भी प्रदान की।उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखेंगे।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिब राजेंद्र वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,प्रधान वासुदेव के अतिरिक्त संजय,राजेश वर्मा विशेष तौर पर साथ थे।

Most Popular