Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिविक्रमादित्य के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार कहा अपने गिरेबान में...

विक्रमादित्य के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार कहा अपने गिरेबान में झांक कर देखे फिर करे टिप्प्णी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे फिर भाजपा पर टिप्पणी करे। स्कूटर पर सेब ढोने वाले हमे राजनीति न सिखाये।        

कांग्रेस के समय पर भर्ष्टाचार चरम पर था और उस भर्ष्टाचार को सरकार और सत्ता का पूरा संरक्षण था। कांग्रेस सरकार के समय बिवरेजीज़ कारपोरेशन का बनना सरकारी संरक्षण में खुली लूट का लाइसेंस था जिस की आड़ में कांग्रेसियों ने 200 करोड़ की लूट को अंजाम दिया था जिसको की सरकार का खुला समर्थन था।   

 भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विक्रमादित्य तब कहाँ थे जब एक्साइज डिपार्टमेंट ने उनके पिता जी की दिल्ली वाली कोठी को सीज किया था तब वीरभद्र जी से त्यागपत्र मांग लेते। नैतिकता की दुहाई देने वाले विक्रमादित्य सिंह क्या बताएंगे कि वह  बागवानी की कोन से टेक्नोलॉजी है जिससे 3 साल के अंदर करोड़ों की सेब की पैदावार हो जाती है।        

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश  प्रवक्ता दत्त ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रटाचार का कोई स्थान नहीं है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई के हक में रही है। मुख्यमंत्री जी के ध्यान में भ्रष्टाचार का जो भी मामला आया, उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की कथित ऑडियो क्लिप जारी होते ही बिना समय गवाए कार्यवाही अमल में लाई गई। विजिलैंस की जांच शुरू करके निदेशक स्वास्थ्य विभाग को सस्पैंड कर तुरंत गिरफ्तार किया गया और आगे की निष्पक्ष जांच जारी है । शशि दत्त ने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से केवल इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि कुछ तथाकथित लोग निराधार बयानबाजी करके भाजपा पर अंगुली उठा रहे थे। इसलिए उन्होनें अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया ताकि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और भाजपा हर प्रकार की जांच के लिए तैयार भी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाना छोड़ें क्योंकि कांग्रेस का देशभर में इतिहास भ्रष्टाचार से सना हुआ है ,साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है ।

Most Popular