Saturday, September 13, 2025
Homeकांगड़ाहिमाचल प्रदेश सहकार भारती ने जिला कांगड़ा प्रशासन को बांटे मास्क

हिमाचल प्रदेश सहकार भारती ने जिला कांगड़ा प्रशासन को बांटे मास्क

विजय ठाकुर

सहकार भारती उत्तरी क्षेत्र संगठन प्रमुख जोगिंदर वर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार हिमाचल प्रदेश के प्रांत सचिव डॉक्टर कुलविंदर बिहाल ने जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर में प्रशासन को मास्क बांटे। इस अवसर पर प्रांत सचिव कुलविंदर बिहाल ने पुलिस थाना फतेहपुर में 3000 मास्क, एसडीएम फतेहपुर को 700 मास्क, सिविल अस्पताल फतेहपुर में भी 700 मास्क, सहकारी सभाओं को 200 मास्क, विधायक राकेश पठानिया को 1000 मास्क, विधायक अर्जुन ठाकुर को 700 मास्क तथा अंबेडकर भवन फतेहपुर में 700 मास्क दिए। इस अवसर सहकार भारती की तरफ से लगभग 7000 से अधिक मास्क दान किए गए। डॉक्टर कुलविंदर बिहाल ने बताया कि सहकार भारती से जुड़े सभी सदस्य और टीमें इस समय कोरोना वायरस जैसी आपदा के चलते हर जगह अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं तथा लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।

Most Popular