Thursday, February 12, 2026
Homeकुल्लू8 किलो चरस संग महिला व पुरूष गिरफ्तार

8 किलो चरस संग महिला व पुरूष गिरफ्तार

रेणुका गौतम

कुल्लू : जिला कुल्‍लू में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने सियुंड में एक महिला और पुरुष से आठ किलोग्राम चरस बरामद की है। कुल्‍लू पुलिस ने नशा माफ‍िया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। नए साल की शुरुआत में ही पुलिस कई किलोग्राम चरस बरामद कर चुकी है।

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने यह नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर सिउंड के पास नाका लगा रखा था, इस दौरान पुलिस ने आठ किलोग्राम चरस के साथ महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपि नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों आरोपि पैदल जा रहे थे व अचानक सामने पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस की टीम ने शक के आधार इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से आठ किलोग्राम चरस बरामद हुई है। बताया जा रहा है इनके पास मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया चरस के साथ गिरफ्तार किए गए महिला और पुरुष नेपाल के रहने वाले हैं। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पूरी जांच की जा रही है। वर्ष 2020 में अभी तक पुलिस ने करीब 33 किलोग्राम से ज्‍यादा चरस बरामद की है।

Most Popular