Monday, February 16, 2026
Homeकांगड़ाशादी में जा रहा टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त..एक की मौत औऱ एक घायल

शादी में जा रहा टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त..एक की मौत औऱ एक घायल

कांगड़ा: कांगड़ा के बैजनाथ में सोमवार रात को एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।इस हादसे में एक व्‍यक्‍ित की मौत हाे गई व एक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बिनवा पॉवर प्रोजेक्ट बिनवा नगर से एक किलोमीटर पीछे यह हादसा हुआ। टेंपो ट्रैवलर नाले में पलट गई। बताया जा रहा है गाड़ी में करीब दस लोग सवार थे। गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

टेंपो ट्रैवलर एचपी 01 डी 5709 सकेडी पालमपुर से फताहर बैजनाथ में राम लाल के घर में शादी से पहले रोटियां (लोढ़क) देने गए थे। इस दौरान रात को गाड़ी पलट गई और यह हादसा पेश आया। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र दीना नाथ निवासी सकेडी पालमपुर के रूप में हुई है। घायल तिलक राज को स्‍थानीय अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है। इसके अलावा अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Most Popular