Homehimachalकुल्लू साइंस स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न

कुल्लू साइंस स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न

बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रेणुका गौतम, कुल्लू : कुल्लू साइंस स्कूल के वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन आज किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित अन्य विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। समारोह मौक़े पर मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की समाजसेवी बिकी शोरज़ रही। वहीं प्रसिद्ध बागवान टीकम ठाकुर, रविंद्र पाल, ताराचंद कौशिक सहित कई गणमान्य लोग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सराहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इरेक्स ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई में बेहतर बनाना नहीं, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का चहुमुखी विकास करना स्कूल का मुख्य मकसद रहता है। उन्होंने बच्चों में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि बच्चों को सोशल मीडिया के कम लेकिन सकारात्मक उपयोग हेतु सही मार्गदर्शन करें।

स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही इसे मौक़े पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Most Popular