Homehimachalरैली ऑफ हिमालया का संस्करण 6 में 220 खतरों के खिलाड़ी नापेंगे...

रैली ऑफ हिमालया का संस्करण 6 में 220 खतरों के खिलाड़ी नापेंगे ऊंचे पहाड़ों को : सुरेश राणा

16,500 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा होगा विशेष रोमांच

लाहौल स्पीति, लेह लद्दाख में दिखेगा जलवा

रेणुका गौतम, मनाली : 26 सितंबर से हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों के दुर्गम रास्तों पर कार और बाइक रेस के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जिसमे देश भर के 220 निडर और जाबांज खतरों के खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। दरअसल हिमाचल की प्रसिद्ध रैली ऑफ हिमालया के छठे संस्करण में यह सब देखने को मिलेगा। आयोजक सुरेश राणा ने मनाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

सुरेश राणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि 26 सितंबर से शुरू अगले 5 दिनों तक यह रैली चलेगी। जिसमें विभिन्न कैटेगरी के तहत होने वाली मोटर रेस में देशभर के 220 प्रतिभागी शामिल हो रहें हैं। सबसे खास बात यह है कि पुरुष और महिलाएं दोनों ही प्रतिभागी इस आयोजन में भाग लेने हेतु बहुत उत्सुक है।

सुरेश राणा ने बताया कि इस बार खास बात हैं कि रैली के दौरान 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला पास और तकरीबन 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुंजुम पास इस प्रतियोगिता के विशेष आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि रैली ऑफ हिमालय में ऊंचे क्षेत्रों के रोमांच और चुनौतियों का लेकर प्रतिभागियों को पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है। फिर भी आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ सुविधाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है।

इस बार रैली ऑफ हिमालय के दौरान लाहौल स्पीति और लेह लद्दाख के प्रसिद्ध दर्रे और मार्ग शामिल किए गए हैं। जिनमें जिस्पा, काजा, शिंकुला, कुंजुम दर्रा और पदम समेत कई दुर्गम क्षेत्र शामिल रहेंगे।

रैली ऑफ हिमालय के सुरेश राणा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह आयोजन वर्ष 2021 में शुरू हुआ था, शुरू में मात्र 50 प्रतिभागी ही शामिल हुए थे। लेकिन खुशी की बात है कि वर्तमान समय में देश भर के युवा इस आयोजन में भाग लेने हेतु तत्पर रहते हैं, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के पर्यटन को भी मिल रहा है, जो काफ़ी हर्ष का विषय है।

Most Popular