Homeकुल्लूहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठगों के सरताज, बोले पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठगों के सरताज, बोले पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर

ज़िला भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना

पुलिस ने नहीं फूंकने दिया मुख्यमंत्री का पुतला

सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री न बनाए जाने की बात भी उछाली

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा द्वारा प्रदेष सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को तालाबंदी की सरकार करार देते हुई अपनी कार्यकाल में तकरीबन 2000 संस्थानों एवं दफ्तरों को बंद करने की बात कही। हालांकि भापजा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन तो काफी गर्मजोशी के साथ किया गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला ज़ब्त करके उसे जलाने नहीं दिया।

ज़िला मुख्यालय कुल्लू ढालपुर में आयोजित भाजपा के विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर सहित आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष तौर से मौजूद रहे।

अपने संबोधन में गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ठगों का सरताज बताते हुए जनता को ठगने की बात कही। और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कर उसे पूरा न करने पर भी तंज कसा।

मीडिया से मुखातिब होते हुए गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा है बात जब जनता के हितों की हो तो प्रदेश सरकार वित्तिय घाटे का रोना रोती है। लेकिन बात जा अपनी मनमर्ज़ी की हो तो मुख्यमंत्री द्वारा शिमला में अपने आवास हेतु ₹50 करोड़ खर्च करके नया निवास भी बना दिया जाता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर धावा बोलते हुए गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को लाखों की तादाद में नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन उल्टा तकरीबन 2000 संस्थान को बंद करके बहुतों के रोजगार ही छीन लिए।

उन्हे मुख्यमंत्री पर कुल्लू से भेदभाव करने के आरोप भी लगाए और कहा कि कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन पर हर वर्ष मुख्यमंत्री के आने की प्रथा रही है। लेकिन अफसोस, अपने कार्यकाल में सुखविंदर सिंह सुक्खू यह परंपरा नहीं निभा पाए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अब तक कई बार कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने के ख्वाब भी दिखाते रहे लेकिन हकीक़त में ऐसा कुछ नहीं किया, जो सच में हैरानी का विषय है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी अपने संबोधन के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अपने ही वादों को पूरा नहीं करने की बात कही। और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने का वादा कर मुकरते हुए कुल्लू से भेदभाव करने के भी आरोप लगाए।

Most Popular