Homeकुल्लूजय श्री राम’ पर आपत्ति कांग्रेस की कुंठित सोच का प्रमाण, चुनावी...

जय श्री राम’ पर आपत्ति कांग्रेस की कुंठित सोच का प्रमाण, चुनावी हार से बौखलाए मंत्री दे रहे बयान — अखिलेश कपूर

रेणुका गौतम, कुल्लू : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा ‘जय श्री राम’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान कांग्रेस की हिंदू आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति असहजता को उजागर करता है।अखिलेश कपूर ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का संतुलन बिगड़ता दिखाई दे रहा है और जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर बयानबाजी की जा रही है।

उन्होंने कहा, “जय श्री राम कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। भारत में सदियों से लोग ‘राम-राम’ कहकर अभिवादन करते आए हैं और ‘जय श्री राम’ कहकर सम्मान, आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव व्यक्त करते हैं। ऐसे अभिवादन पर सवाल उठाना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब कांग्रेस नेताओं के बयानों पर धार्मिक भावनाओं को लेकर सवाल उठे हों। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक बयान को लेकर ‘राधे-राधे’ जैसे धार्मिक अभिवादन पर आपत्ति जताने की चर्चा रही है l कपूर ने कहा, बार-बार धार्मिक प्रतीकों, अभिवादन और आस्था के विषयों पर सवाल उठाना कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र और आस्था परस्पर विरोधी नहीं हैं , बल्कि साथ-साथ चलने वाले मूल्य हैं। भाजपा रामराज्य की उस अवधारणा में विश्वास करती है, जिसमें न्याय, सुशासन और लोककल्याण सर्वोपरि हो।

अंत में अखिलेश कपूर ने कहा, जय श्री राम भारत की पहचान और करोड़ों लोगों की आस्था है। आस्था का सम्मान होना चाहिए, उसका उपहास नहीं।

Most Popular