Wednesday, February 25, 2026
Homeकुल्लूनदियों के ड्रेजिंग कार्य हेतु शीघ्र उठाए जाएं आवश्यक कदम : अनुराग...

नदियों के ड्रेजिंग कार्य हेतु शीघ्र उठाए जाएं आवश्यक कदम : अनुराग चंद्र शर्मा

नदियों में जमा मलवे की ड्रेजिंग को लेकर उपायुक्त द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नदियों में जमा मलवे की ड्रेजिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ब्यास, पार्वती, सैंज और तीर्थन नदियों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर ड्रेजिंग कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से आरम्भ करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।

बैठक में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण जमा हुए भारी मलवे की स्थिति की समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा नदी के विभिन्न हिस्सों में बहाव में आ रही बाधाओं, तटवर्ती बस्तियों एवं अधोसंरचना पर संभावित खतरे तथा ड्रेजिंग कार्य के लिए चिन्हित स्थलों की जानकारी साझा की गई।

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित अति संवेदनशील स्थलों से संबंधित सभी आवश्यक राजस्व अभिलेख एवं संबंधित पंचायतों की अनापत्ति प्रमाण-पत्र सम्बंधित औपचारिकतायें एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि ड्रेजिंग कार्य के लिए सभी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।

विषय पर अपने विचार रखते हुए उपायुक्त ने कहा कि जमा मलवा नदी के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित होने से खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्रेजिंग कार्य को सभी कानूनी प्रक्रियाओं एवं विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य-योजना तैयार करने तथा जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

नदियों में जमा मलवे की ड्रेजिंग को लेकर आयोजित इस बैठक में वन विभाग, जल शक्ति विभाग, खनन विभाग तथा राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारिय भी शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य अरण्यपाल वन संदीप शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, डीएफओ शशि किरण ठाकुर, डीएफओ एंजेल चौहान, एसीएफ वनिश ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, तहसीलदार हरी सिंह यादव एवं खनन निरीक्षक महिंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।

Most Popular