Wednesday, February 25, 2026
Homeकुल्लूएनएसयूआई का केंद्र सरकार के खिलाफ़ हल्ला-बोल

एनएसयूआई का केंद्र सरकार के खिलाफ़ हल्ला-बोल

आरडीजी फंड बंद करने सहित इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध

रेणुका गौतम, कुल्लू : एनएसयूआई द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कुल्लू में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरडीजी फंड बंद किए जाने तथा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए छात्र संघ एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर ने कहा कि आरडीजी फंड बंद कर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कार्रवाई बताया गया। इस मौके पर आक्रोश में लाल एनएसयूआई के नेताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए तो छात्र संघ एनएसयूआई सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Most Popular