प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किया
कुल्लू : कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट वैज्ञानिक ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच और समर्पण का परिचय दिया है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।


कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार का कहना है कि हम विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नई सोच और मजबूत शैक्षणिक आधार विकसित करने पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। और कहा कि यह सफलता हमारे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।



