Thursday, February 19, 2026
Homeकुल्लूविभिन्न विषयों के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन

विभिन्न विषयों के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन

कुल्लु कॉन्वेंट स्कूल और रोज़गार कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से हुआ कार्यक्रम


कुल्लू : वीरवार यानी 19 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय सहित, कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर द्वारा विभिन्न विषयों के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया।


इस साक्षात्कार में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, भूगोल आदि विषयों के लिए कुल 160 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया विद्यालय प्रबंधन एवं चयन समिति की देख-रेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।


इस पूरी साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार सूचित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू ने इस आयोजन को युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Most Popular