उपस्थित बेटियों ने ली सुरक्षा और शिक्षा की शपथ
रेणुका गौतम, कुल्लू : 24 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसी के तहत जिला मुख्यालय कुल्लू में भी इस दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश बतौर मुख्यातिथि हुई। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी बचाओ की शपथ ली गई। उपायुक्त ने भी इस मौके पर बेटियों के शिक्षित होने पर बल देते हुआ कहा कि बेटियों का शिक्षा प्राप्त करना उहोंने बहू उच्च स्तर तक ले जा सकता है।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुंदन लाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। और जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यह है कि बेटियां भी ऊंचे सपने देख कर उन्हें पूरा करे और अपनी जीवन को सार्थक बनाए।

इस मौके पर एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुल्लू हरीश शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहर कि जिस तरह से आजकल का माहौल ख़राब होता जा रहा है ऐसे में बेटियों को स्वयं अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक होना होगा। अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो विरोध करना और सामने वाले से सख्ती से निपटना सीखना होगा, यही असल में बालिका सशक्तिकरण है।


