हिमाचल को तीन साल में 3578 करोड़ की आपदा राहत राशि
शिमला।
हिमाचल प्रदेश को बीते तीन वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार से कुल 3578.63 करोड़ रुपए की आपदा राहत राशि प्राप्त हुई है। यह जानकारी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सामने आई।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आपदा राहत पैकेज को लेकर सदन में सवाल उठाया। इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
मंत्री ने बताया कि इस अवधि में केंद्र सरकार से 3247 करोड़ रुपए और राज्य सरकार से 330.99 करोड़ रुपए आपदा राहत के तौर पर मिले।
राहत मदवार विवरण
एसडीआरएफ (SDRF) : केंद्र से 1280.40 करोड़, राज्य से 142 करोड़
एसडीएफएम (SDFM) : केंद्र से 319.95 करोड़, राज्य से 35 करोड़
एनडीआरएफ (NDRF) : केंद्र से 1637.84 करोड़, राज्य से 152 करोड़
एनडीएफएम (NDFM) : 9.45 करोड़
पुनर्निर्माण मद : 451.45 करोड़
एसडीआरएफ के तहत वर्ष 2022-23 में 342 करोड़, 2023-24 में 360 करोड़, 2024-25 में 378.40 करोड़ और 2025-26 में 198 करोड़ रुपए जारी किए गए।
लाभार्थियों को मदद
पिछले तीन वर्षों में 70,787 आपदा प्रभावितों को 403.61 करोड़ रुपए की राहत दी गई। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के विशेष पैकेज से 25,916 लाभार्थियों को 256.57 करोड़ रुपए की सहायता दी गई।
राजस्व मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद राज्य सरकार ने राहत मैनुअल में संशोधन किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित मदद उपलब्ध करवाई जा सके।