Saturday, August 2, 2025
Homeकुल्लूदेव आज्ञा सर्वोपरि, बिजली महादेव रोपवे पर बोले महेश्वर सिंह

देव आज्ञा सर्वोपरि, बिजली महादेव रोपवे पर बोले महेश्वर सिंह

रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला कुल्लू का बहुचर्चित और विवादित बिजली महादेव रोपवे को लेकर पूर्व सासंद एवं भगवान रघुनाथ के छड़ीबदार महेश्वर सिंह द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने साफ तौर से कहा है कि यह बिजली महादेव रोपवे खुलेआम देव आज्ञा के विरुद्ध किया जा रहा कार्य है। जिसे जनता जनार्दन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने वाली। इस बात को लेकर उन्होंने सदर के विधायक पर मनमर्जी करने का भी आरोप लगाया।

विषय पर बात करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि भले ही बिजली महादेव तक रोपवे सभी का सपना रहा है, लेकिन शुरुआत में यह रोपवे खराहल घाटी के पेछा नाम के गांव तक ही विचाराधीन था। यह वही गांव है जहां आज अब भी बिजली महादेव मन्दिर के लिए सड़क द्वारा पहुंचा जा सकता है। यदि यहीं तक रोपवे बनाया जाता तो स्थानीय लोगों को रोजगार की दृष्टि से काफ़ी फायदा होता। लेकिन वर्तमान समय में इस रोपवे का नक्शा बिल्कुल ही बदल दिया गया है, जिससे खराहल घाटी के लोगों को रोज़गार मिलने के बजाय उल्टा रोज़गार कम हो सकता है। सबसे बड़ी बात इस कार्य के लिए बिजली महादेव भी आज्ञा नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा है कि वर्ष 2023 में आई जिला कुल्लू में भयानक बाढ़ के चलते जगह-जगह सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके लिए मणिकरण से लेकर जिया तक मरम्मत कर हेतु केंद्र सरकार द्वारा CIRF के माध्यम से ₹ 38.86 करोड़ दिए गए थे। लेकिन आज तक यह जिज्ञासा का विषय है कि वह पैसा कहां गया और कौन से विकास कार्य में लगा?

Most Popular