Friday, January 23, 2026
Homeकुल्लू22 फरवरी को भाजपा द्वारा बजट पर प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन :...

22 फरवरी को भाजपा द्वारा बजट पर प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन : अमित सूद

रेणुका गौतम, कुल्लू: “जिला मुख्यालय ढालपुर के देवसदन में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा 22 फरवरी को सुबह 11:30 बजे बजट पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल मुख्य वक्ता रहेंगे,” यह जानकारी जिला भाजपाध्यक्ष अमित सूद ने दी।
उन्होंने बताया कि भाजपा के द्वारा भारत के हर राज्य और हर ज़िला में इस तरह की गोष्ठी के माध्यम से आम जनता को केंद्रीय बजट के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देशभर में 23 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, मंत्री व सांसद भाग लेकर बजट के बारे में जानकारी देंगे। ताकि बजट को लेकर भ्रम फैलाने वालों से जनता भ्रमित न हो।
भाजपा द्वारा तैयार बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस बार पेश किए गए बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। और प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। केंद्र सरकार के आम जन के हित में इस बार ₹50 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गोष्ठी में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, कुल्लू से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर जिला कुल्लू के 12 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला व प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही आम जनमानस की भी भागीदारी भी इस कार्यक्रम में रखी गई है।

Most Popular