Saturday, January 3, 2026
Homeकुल्लूमुख्यमंत्री को उपायुक्त द्वारा कुल्लू दशहरे का निमंत्रण

मुख्यमंत्री को उपायुक्त द्वारा कुल्लू दशहरे का निमंत्रण


रेणुका गौतम, कुल्लू : 7 दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारियां भी जोरों पर है। इसी के चलते उपायुक्त कल्लू एवं उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति तोरूल एस रवीश ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण भी दिया। तथा निमंत्रण पत्र सहित दशहरा उत्सव 2024 का ब्रॉशर भी भेंट किया।

Most Popular