Wednesday, February 5, 2025
Homeकुल्लूलंका बेकर में बाढ़ प्रभावितों को सेवा भारती संस्था ने बांटा राशन

लंका बेकर में बाढ़ प्रभावितों को सेवा भारती संस्था ने बांटा राशन

रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र लंका बेकर में भी व्यास नदी के साथ सटे होने के चलते बाढ़ से दर्जनों परिवार प्रभावित हुए है। जहां प्रदेश भर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन सामने आ रहा है, तो वहीं स्थानीय लोग और समाजसेवी संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर सामने आ रही है।

इसी के चलते यदि लंका बेकर की बात करें तो यहां बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु सेवा भारती संस्था सामने आई है। गौरतलब है कि इससे पहले इन परिवारों को कुल्लू प्रशासन के द्वारा कॉलेज भवन में रखा गया था। लेकिन अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद सभी लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना हो रहें हैं। सेवा भारती संस्था के पदाधिकारियों ने लंका बेकर का दौरा किया और यहां पर प्रभावित परिवारों को राशन भी बांटा। बुधवार को तकरीबन 20 परिवारों को राशन बांटा गया और उसके बाद अन्य प्रभावित परिवारों की सूची संस्था के द्वारा तैयार की जा रही है।

सेवा भारती संस्था के सचिव भीम कटोच ने बताया कि जिला कुल्लू में बाढ़ के चलते सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं और कई लोगों के तो घर भी नदी में बह गए हैं। ऐसे में जिला कुल्लू के अन्य इलाकों का भी दौरा किया जाएगा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की भी मदद की जाएगी। इस दौरान सेवा भारती संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, सुमित सूद, भीम कटोच सचिव सेवा भारती ललित शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ शिव राम चौधरी और सचिव मुकेश भी मौजूद रहे।

Most Popular