Sunday, September 14, 2025
Homehimachalसिरमौर जिला की बजगा पंचायत में ट्रायल के तौर पर लगाया गया...

सिरमौर जिला की बजगा पंचायत में ट्रायल के तौर पर लगाया गया प्रदेश में पहला सौर स्तंभ

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में प्रदेश का पहला कृषि आधारित सौर स्तंभ स्थापित किया गया है। रेडियो फ्रिकवेंसी की तरह 10 किलोमीटर के दायरे में यह सौर स्तंभ किसानों को फसलों, मौसम, जलवायु तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करवाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा परमाणु की एक संस्था को यह प्रोजेक्ट आवंटित किया गया है। ट्रायल के तौर पर संस्था ने इस प्रोजेक्ट को हिमाचल प्रदेश में पहली बार जिला सिरमौर की बजगा पंचायत में लगाया है। इससे पहले संस्था इस प्रोजेक्ट को मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में स्थापित कर चुकी है। अगला प्रोजेक्ट राजस्थान में लगना है। किसानों की फसलों, मौसम तथा फसल को पानी चाहिए या दवा, फसल में कौन सा रोग लगा है यह सब जानकारी उपलब्ध करवाएगा। इसके साथ साथ सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी भी स्थापित किए गए हैं। इस सिस्टम से 1 महीने में जो भी डाटा एकत्रित होगा, उसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर भविष्य में कृषि क्षेत्र में नई योजनाएं बनेगी। किसानों को उनके मोबाइल फोन पर समय-समय पर इस सौर स्तंभ के माध्यम से संदेश भेजे जाएंगे की फसल को इस समय कौन सी आवश्यकता है।

Most Popular