नग्गर में टीम सहित रोपे 500 पौधे
रेणुका गौतम, कुल्लू : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की 89वी जयंती पर जहां प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वही बात अगर जिला कुल्लू की करें तो यहां पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित महाजन ने टीम सहित नग्गर के जंगलों में विभिन्न प्रकार के 500 पौधों रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस मौके पर रोहित महाजन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। प्रदेश में उन्नति को लेकर उनका योगदान अविस्मरणीय है, वह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों से, विशेषकर युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूक होने एवं उपयुक्त कदम उठाने का आह्वान भी किया।