Tuesday, February 17, 2026
Homeshimlaठियोग में पिकअप हादसे का शिकार, चालक की मौत, दो घायल

ठियोग में पिकअप हादसे का शिकार, चालक की मौत, दो घायल

शिमला:- पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत जैई के पास गाड़ी नंबर HP06 8445 पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो घायल है।

मृतक चालक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल निवासी गांव कपरोल (सुखु) डाकघर क्या तहसील ठियोग उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है जबकि दो राहुल पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल निवासी गा़ँव कपरोल (सुखु) डाकघर क्या तहसील ठियोग उम्र 24 वर्ष और संजय पुत्र अंबा दत्त शर्मा निवासी गांव कलहार डाकघर क्यार तहसील ठियोग घायल हैं।

घायलों को ईलाज के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है। गाड़ी सड़क से करीब 60 से 70 मीटर नीचे गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Most Popular