Sunday, March 29, 2026
Homeऊनाकुठियाड़ी में अनियंत्रित होकर पलटा टैंपो, चालक घायल

कुठियाड़ी में अनियंत्रित होकर पलटा टैंपो, चालक घायल

अंब : उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक टेंपो आनियांत्रित होकर पलट गया, जिसमें टेंपो चालक मनजीत सिंह पुत्र मेघाराम घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मंजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

जानकारी अनुसार मनजीत सिंह शनिवार सुबह धुसाड़ा में मुर्गी के चूजे छोड़कर वापिस दसूहा जा रहा था। कुठियाड़ी के पास अचानक उसके टैंपू के आगे आवारा पशु आ गये। पशुओं को बचाने के लिए उसने जैसे ही ब्रेक लगाई उसका टेंपो सड़क के साथ लगी रेलिंग के साथ टकराने के बाद वापस ऊना की तरफ घूम गया और पलट कर उल्टा हो गया। टेंपो की छत नीचे हो गई जबकि टायर ऊपर उठ गए। गनीमत यह रही कि इस में टेंपो चालक मनजीत सिंह को हल्की चोटें आई। लोगों ने उसे 108 के जरिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया यहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी।

इस संदर्भ में हम पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है

Most Popular