Monday, February 16, 2026
Homeshimlaशिमला के शोघी में HRTC वॉल्वो बस की चपेट में आने से...

शिमला के शोघी में HRTC वॉल्वो बस की चपेट में आने से पर्यटक महिला की मौत

शिमला:- फरीदाबाद से शिमला घूमने आई एक पर्यटक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। HRTC की वॉल्वो बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हुई, जिसने अस्पताल पहुंचाने से पहले दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है। हादसा वीरवार शाम कालका-शिमला हाइवे पर उपनगर शोघी के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

शोघी के पास पैदल चलते हुए वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। बोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसे को लेकर थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Most Popular