Wednesday, March 25, 2026
Homeshimlaशिमला डीडीयू के वार्ड बॉय ने लगाई फांसी.. मौत

शिमला डीडीयू के वार्ड बॉय ने लगाई फांसी.. मौत

शिमला के डीडीयू में तैनात वार्ड ब्वॉय ने टूटीकंडी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या करने वाला युवक 27 वर्षीय जतिन कुमार टूटीकंडी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार रविवार को यह डयूटी पर था। देर शाम 8 बजे यह डयूटी ऑफ करने के बाद वापिस घर को गया था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल में इसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय लोगों ने शव को पेड़ से लटके हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी ले गए। । पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले काफी समय से यह मानसिक तौर पर परेशान था। उधर डीएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया है। हर तरह से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Most Popular