कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत कन्दोर में एक लड़की की घर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। विशाखा (22) वर्षीय पुत्री इंद्र सिंह कन्दोर जिला कांगड़ा की निवासी है। युवती बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक विशाखा अपने मकान की छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। इस दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। युवती को घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।