Tuesday, February 17, 2026
Homeकुल्लूसैंज घाटी के लोगों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार.. हम पर भी...

सैंज घाटी के लोगों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार.. हम पर भी ध्यान दो सरकार

रेणुका गौतम

सैंज के घाटी के 17 पंचायतों और 25000 आबादी का एकमात्र सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं न मिलने से लोगों को मुश्किल होता का सामना करना पड़ रहा है। सैंज घाटी में रात्रि सुविधा, दांत का डॉक्टर न होने के कारण ग्रामीणों को कुल्लू या नेरचौक की तरफ जाना पड़ता है , जिससे आम जनता परेशान है।
पहले भी कई वर्षों से घाटी की जनता और सैंज संयुक्त संघर्ष समिति सुविधाओं के लिए संघर्ष करती आई है , लेकिन अभी दांत का डॉक्टर और रात्रि सुविधा न होने के कारण घाटी की जनता में रोष है।
वहीं जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवम् सैंज संयुक्त संघर्ष समिति के महेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही सैंज हॉस्पिटल के मसले पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जी से मिलेंगे और समस्याओं से अवगत भी करवाएंगे उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी घाटी के लिए जनता के लिए सुविधा प्रदान करेंगे।

Most Popular