Friday, April 3, 2026
Homeक्राइमCrime : सोलन बसाल निवासी युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

Crime : सोलन बसाल निवासी युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

सोलन में सब्जी मंडी के पास पुलिस विभाग की स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एसआईयू) टीम ने एक युवक को 4.02 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवम ठाकुर (21) निवासी गांव कठार, बसाल जिला सोलन के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को पुलिस एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में देखा। उसके पास थैली थी, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 4.02 चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Most Popular