Saturday, June 28, 2025
Homeकुल्लूबीजेपी सरकार द्वारा बिना मंजूरी खोले गए कार्यालय ही होंगे बंद :...

बीजेपी सरकार द्वारा बिना मंजूरी खोले गए कार्यालय ही होंगे बंद : राजीव किमटा

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजीव किमटा

रेणुका गौतम, कुल्लू : “प्रदेश में पूर्व सरकार द्वारा बहुत से कार्यालय बिना मंजूरी के ही खोल दिए गए थे। जबकि किसी भी कार्यालय को खोलने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी लेना आवश्यक है।” यह शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव किमटा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यालय के लिए वित्त विभाग से मंजूरी ली गई है ,उसे बिल्कुल भी बंद नहीं किया जाएगा। 

           प्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में भाजपा के नेता जनता के बीच झूठ फैला रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी बदले की भावना से काम कर रही है और जनता के हित खोले गए कार्यालयों को बंद करवा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि चुनाव से 6 माह पहले ही भाजपा के नेताओं ने बिना बजट के ही कार्यालय खोले थे। अगर उन्होंने अपनी सरकार के कार्यालय के लिए बजट का प्रावधान किया है तो वे इस बात को जनता के बीच लाए और कांग्रेस सरकार के द्वारा इन कार्यालयों को बंद नहीं किया जाएगा।

      राजीव किमटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए कुछ ही दिन हुए हैं। और चुनाव से पहले जो महत्वपूर्ण वादे जनता से किए गए थे उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी पहले भी प्रदेश की जनता की हितेषी रही है और विकास के कार्यों को कांग्रेस ने प्राथमिकता दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए ही हर फैसले ले रहे हैं। 

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजीव किमटा

Most Popular